Friday 11 September 2015

पर्वाधिराज पर्युशण पर्व के दूसरे दिन दिखा श्रद्धालुओं में उत्साह परमात्मा की अंगरचना देखने उमड़ी भीड़

 कपिल मालू
बाड़मेर, 11 सितम्बर। पर्वाधिराज पर्युशण महापर्व के दूसरे दिन षहर के विभिन्न जिनमन्दिरों में दर्शन -पूजन एवं उपाश्रयों में प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया तथा हर मंदिर में भीड़ नजर आई  गुरूभक्त अशोक धारीवाल व कपिल मालू ने बताया कि पर्युशण के अन्तर्गत दूसरे दिन कल्याणपुरा स्थित दादावाड़ी में दादागुरूदेव की बड़ी पूजा का आयोजन किया गया। पूजन में श्रद्धालुओं द्धारा दादा गुरूदेव के गुणगान किए गए। शाम को चिन्तामणी पाष्र्वनाथ एवं दादा गुरूदेव की हीरों -पन्नों से भव्यातिभव्य अंगरचना की गई जिसे देखने के लिए देर रात तक मंदिर में भक्तों भीड़ लगी रही दादा गुरूदेव के पूजन के दौरान लूणकरण गोलेच्छा, भूरचंद संखलेचा स्टील, अशोक धारीवाल, केवलचंद छाजेड़, मांगीलाल बोहरा, राजू वडेरा,रतनलाल सिंधवी ,भरत छाजेड,कपिल लूणिया सहित कई गुरूभक्त उपस्थित थे।



                                             

No comments:

Post a Comment