Saturday 3 October 2015

भाजयुमो ने किया शहर के सफाई कर्मियों का सम्मान

भारतीयजनता युवा मोर्चा नगर मंडल के तत्वावधान में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में भाजयुमो पंच क्रांति के स्वच्छ क्रांति के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही शहर के चुनिंदा सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। 

भाजयुमो के रमेश प्रजापत ने बताया कि स्वच्छता क्रांति के तहत पुराना बस स्टैंड विश्राम गृह, सार्वजनिक शौचालय एवं सड़कों पर सफाई की गई। युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि हर युवा संकल्प लें कि हम हमारे घर एवं मोहल्ले को स्वच्छ रखें। तो पूरा भारत स्वत: ही स्वच्छ हो जाएगा। कार्यक्रम में बायतु विधायक कैलाश चौधरी, युवा नेता दशरथ बांस वाला, प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा, पूर्व सभापति महेश बी चौहान, भाजपा उपाध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, शैतानसिंह चारण, महामंत्री भरत मोदी सहित कार्यकर्ताओं ने शहर के चुनिंदा सफाई कर्मचारियों का साफा माला पहनाकर एवं स्मृति बहुमान किया। भाजयुमो नगर अध्यक्ष नरपत माली ने आभार जताया। इस अवसर पर पार्षद नैनाराम सुंदेशा, मानवेंद्र परिहार, नगर मंत्री त्रिलोक माली, भाजयुमो जिला महामंत्री उमेश सोनी, उपाध्यक्ष बसंत शर्मा, मंत्री दिलीप चारण, ग्रामीण अध्यक्ष हितेश पटेल, महेंद्रसिंह गोलिया, रूपाराम प्रजापत, पारस भाटी, धर्मेंद्र खत्री, संजय, किरण घुसर, बुधाराम विश्नोई, राणीदान रावल, भवानीसिंह राजपुरोहित, हरिसिंह चांदेसरा, रणजीत पंवार, मोहम्मद युनूस अशरफी, पूर्ण गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 

सिवाना.गांधीजयंती के अवसर पर भाजयुमो मंडल सिवाना के तत्वावधान में ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, एसडीएम सुरेंद्रसिंह मीणा, जिला परिषद सदस्य सोहनसिंह भायल, पूर्व मंडल महामंत्री महेंद्र छाजेड़, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश जोशी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

समदड़ी.भारतीयजनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही गिफ्ट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, नटवरकरणसिंह चिकित्सा अधिकारी एसएम नांगल मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment