Monday 12 October 2015

भारतीय विद्यार्थी मोर्चा का राज्य अधिवेशन सम्पन्न बहुजनों के लिये बीवीएम तीसरा विकल्प -गेडाम



बाड़मेर। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा का प्रथम राजस्थान राज्य अधिवेशन ब्यावर रोड़, अजमेर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी प्रेम कुमार गेडाम ने कहा कि बहुजनों के लिये बीवीएम ही तीसरा बेहतर विकल्प है। बहुत कम समय में संघठन राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है। जिसका मुख्य उद्देष्य व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होनें कहा कि आने वाले समय में बीवीएम राष्ट्र का सबसे बड़ा छात्र संगठन होगा। कार्यकर्ता गांव -गांव जाकर संगठन की विचार धारा का प्रसार-प्रचार करें। बीवीएम के प्रदेष संयोजक जीवन दन्तोनिया ने कहा कि इस छात्र संघ चुनाव में बीवीएम ने बहेतर प्रदर्षन किया है। डूंगरपुर दो काॅलेज में प्रथम चुनाव में ही सफलता का परचम लहराया है। आगामी छात्रसंघ चुनाव में बीवीएम राजस्थान की सभी काॅलेजों में चुनाव लड़वायेगें। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुखाडि़या ने कहा कि सरकार आठवीं तक के बच्चों को उचित शिक्षा नहीं दे पा रही है। आठवीं तक फेल न करना ही एक साजिष है। सरकार षिक्षा का निजीकरण करवाकर बहुजनों को शिक्षा से वंचित रखने का काम कर रही है। बबलू कुमार रेगा ने कहा कि सरकार 15 लाख नौकरीयों का वाद करके छात्रों के साथ धोखा किया है।अभी तक एक भी भर्ती नहीं निकाली है। बाड़मेर जिला संयोजक जोगाराम मंगल ने कहा कि आगामी छात्र संघ चुनाव तक बीवीएम को प्रत्येक काॅलेज तक पहुंचाना होगा। थानाराम लोहिया ने बाड़मेर छात्रसंघ चुनाव के नतीजे विष्लेषण करके बताये। राजकीय पीजी काॅलेज इकाई अध्यक्ष पुखराज वरण ने बताया कि अधिवेशन में बाड़मेर से भी सैकड़ों कार्यकर्ता ने भाग लिया। बाड़मेर से जिला संयोजक जोगाराम मंगल, थानाराम लोहिया,
अशोक जोगल, पुखराज वरण, विमल बृजवाल सहित कई जने उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment