Monday 12 October 2015

भाजपा जिला अध्यक्ष ने बाड़मेर मुख्यालय पर हुई गैस सिलेएडर दुःखान्तिका का किया दौरा


बाड़मेर। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बाड़मेर मुख्यालय पर हुई गैस सिलेएडर दुःखान्तिका का किया दौरा भा.ज.पा. जिला प्रवक्ता मांगीलाल महाजन ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भा.ज.पा. के जिला अध्यक्ष कानसिंह कोटड़ी, पूर्व जिला अध्यक्ष आदूराम मेघवाल एवं सिवाना से पधारे भाजपा नेता पदमाराम चैधरी तथा भाजपा कार्यकर्ता माधेसिंह सांवरड़ा, बंशीलाल बोराणा, जालमसिंह मूंठली ने बाड़मेर में हुई गैस सिलेण्डर फटने की हृदय विदारक दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मृत्य पर शोक जताते हुए पीडि़त परिवार को सांत्वना देकर ढ़ाढस बन्धाया।  हर सम्भव सहयोग एवं सहायता का आश्वासन दिया एवं पूर्व जिला अध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने रू. 51000/-सागराणी  पीडि़त पीडि़त परिवरों को मौका स्थल पर नकद प्रदान किये। भाजपा पार्षद् घनराज सोनी ने भी अपनी तरफ से रू. 31000/- सहयोग राशि प्रदान की। इस दौरान  जिला प्रवक्ता मांगीलाल महाजन, जिला कोषाध्यक्ष महेश सोनी, ओम प्रकाश जाटोल,  पार्षद् प्रकाश सर्राफ, इत्यादि कई भाजपा कार्यरता
साथ में रहे।

                           

No comments:

Post a Comment