Friday 2 October 2015

सर्व धर्म प्रार्थना के साथ अहिंसा का संदेश महात्मा गांधी जयंती पर हुए जिले भर में कई आयोजन

मदन बारुपाल 
बाड़मेर, 02 अक्टूबर। महात्मा गांधी जयंती पर जिले भर में  शुक्रवार को कई कार्यक्रमो  का आयोजन हुआ। अहिंसा चैराहे पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में  जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा, पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख समेत प्रशासनिक अधिकारियो  ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए।जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के सामने सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव भजन कर तेने कहिए, पीर पराई जाने ना कोई, रघुपति राघव राजाराम की प्रस्तुति के जरिए गांधी को श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। सर्व धर्म प्रार्थना सभा में गायत्री शक्ति पीठ के रामेश्वर, मुस्लिम धर्म के मौलवी मौलाना अहमद कबीर, ईसाई धर्म के फादर जोयल एवं सिंधी गुरूद्वारे से आए प्रतिनिधियो  ने सर्व धर्म सभा में शामिल होने के साथ धार्मिक प्रस्तुतियो के जरिए गांधी जी को श्रद्वासुमन अर्पित किए। इन्होने गांधी को सच्चा देशभक्त बताते हुए उनके आदर्शाें पर चलने का आहवान किया। इस दौरान सत्य सांई मूक बंधिर विद्यालय के विद्यार्थियो  ने महात्मा गांधी के भजनों की प्रस्तुतियां दी। इससे पहले महात्मा गांधी की तस्वीर पर अतिथियो  ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम का संचालन मुकेश पचैरी ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपालराम बिरड़ा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपखंड अधिकारी एच.आर.मेहरा, कोषाधिकारी जसराज चैहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुनील कुमार सिंह बिष्ट,नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई, समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक संजय सावलानी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। जिला स्तरीय समारोह के अंत मंे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। इधर, सीमा सुरक्षा बल की 37 वाहिनी परिसर मंे कमाडेंट रमेश कुमार के नेतृत्व मंे महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य मंे सफाई अभियान चलाया गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानांे ने सीमा वाहिनी परिसर मंे विभिन्न स्थानांे पर साफ सफाई की। इस दौरान कमाडेंट रमेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के बारे मंे जानकारी दी। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी ए.के.तिवारी, उप कमाडेंट आर.पी.डिग्वार, जे.के.नागल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment