Wednesday 3 August 2016

भाजपा जिलास्तरीय बैठक 5 को



बाड़मेर।भारतीय जनता पार्टी के जिला  महामंत्री केलाश कोटडिया ने बताया की भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले में  मंत्री समूह की बैठक 12 व् 13 अगस्त को होनी निश्चित हुई है ! इस सम्मलेन में अपेक्षित पार्टी  के समस्त पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ सहित सातों विधानसभा क्षेत्र के 2006 बुथो से सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे जिसकी तेयारिया जोरो पर चल रही है !इस सम्मेलन की तेयारियो को व्यवस्थित रूप प्रदान करने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा व् राजस्थान सरकार के  उर्जा मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह दिनाक 5 अगस्त को कुशल वाटिका में प्रातः 11 बजे से बैठक लेकर तेयारियो का जायजा लेंगे !
      इस बैठक में जिला अध्यक्ष कान सिंह कोटडी एवम जिला पदाधिकारी, सांसद महोदय,एवम जिले के मंत्री व् सभी भाजपा विधायक, यु आई टी चेयर पर्सन,प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य,जिले की कोर कमिटी सदस्य समस्त भाजपा प्रधान, उप प्रधान, समस्त मोर्चो के अध्यक्ष व् महामंत्री, सभी 19 मंडल अध्यक्ष व् महामंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, नगर परिषद बाड़मेर व् बालोतरा के प्रतिपक्ष नेता, एवम पार्टी के अपेक्षित वरिष्ट सदस्य एवम कार्यकर्ता ही भाग लेंगे !
       बैठक से पूर्व प्रातः 9 बजे प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा व् राजस्थान सरकार के  उर्जा मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा कुशल वाटिका प्रांगन में  सघन पोधारोपण किया जायेगा !

No comments:

Post a Comment