Wednesday 10 August 2016

विधार्थी जीवन में शिक्षा, खेल व संस्कार जरूरी : चौधरी


गिडा़ व जाखडा़ में 61 वीं खेल-कूद प्रतायोगिता का शुभारम्भ 

बायतु। विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल व संस्कार बहुत जरूरी है | विधार्थीयों को संस्कारित होकर शिक्षाऔर खेल में रूचि लेनी चाहिए | खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए | यह बात गिडा़ व जाखडा़ में आयोजित 61वीं खेलकूद प्रतायोगिता के शुभारम्भ में बतौर मुख्यातिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व बायतु विधायक कैलाश चौधरी नें कही |  चौधरी नें कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बालिका शिक्षा को बढावा के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सीनियर विधालय  खुलवाए गए है | विधायक नें प्रतायोगिता के आयोजकों व निर्णायकों को निष्पक्ष खेल खेलाने की बात कही | चौधरी नें कहा कि युवा देश का भविष्य है | युवाओं को पूर्ण मनोयोग से मेहनत करके राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभानी चिहिये | इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेराजराम चौधरी, नखतसिंह कालेवा, देवकरण शर्मा, प्रेमसिंह वीदा, गिरधारीराम सांई, नरपतराम गोदारा, गोकुलराम गोदारा, पूनमाराम चौधरी, खेमराज कड़वासरा, सताराम खोथ, महेंद्र भादू, धर्मेन्द्र कड़वासरा, वगतावरसिंह चौधरी, लच्छाराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी व ग्रामीण मौजूद थे 

No comments:

Post a Comment