Sunday 7 August 2016

ग्रामीणों ने लगाया ग्रामसेवक पर मनमानी का आरोप



बायतु. उपखण्ड  क्षेत्र की गिड़ा तहसील के खोखसर ग्राम पंचायत के कंकोलगढ़ के ग्रामीणों नें ग्रामसेवक पर मनमानी आरोप लगाया | ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसेवक भंवरलाल द्वारा अपनी मनमर्जी से  आंगनवाड़ी केंद्र कंकोलगढ पर कार्यकर्ता का चयन किया गया। ग्रामीणों को बिना किसी पूर्व सुचना के चलते कम प्रतिशत वाली महिला का चयन कर लिया गया।ग्रामसेवक द्वारा चयन प्रक्रिया के दौरान केवल तीन महिलाओं को ही सूचना दी गयी थी,जबकि जो योग्य महिलाएं थी उनको किसी भी प्रकार की पूर्व सुचना नही दी गयी।इस मामले में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कम प्रतिशत वाली महिला का चयन हो गया,जबकि अधिक प्रतिशत वाली महिलाओं का चयन नही हो पाया।

'' मैनें पूर्व में ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी केन्द्र पर कार्यकर्ता के आवेदन हेतू सूचना चस्पा की थी | मेरे पास तीन आवेदन आए थे उसमें से योग्यता अनुसार चयन किया गया ''
                              भंवरलाल 
                      ग्राम सेवक खोखसर

'' यदि ऐसा हुआ है तो गलत है | इस मामले को लेकर मेरे पास शिकायत आई थी | मैनें ग्रामीणों से लिखित में रिपोर्ट मांगी है | इसमें सीडीपीओ भी जिम्मेदार है | ग्रामीणों द्वारा लिखित में रिपोर्ट मिलने पर जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जायेगी ''

                       देवकरण शर्मा 
                विकास अधिकारी गिडा़

No comments:

Post a Comment