Friday 5 August 2016

काकड़ ITI कॉलेज के एबीवीपी इकाई अध्यक्ष मनोनीत


एबीवीपी का सदस्यता अभियान जारी, 400 से ज्यादा कार्यकर्ता जुड़े हे एबीवीपी से
बायतु। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बैठक श्री दामाराम आईटीआई कॉलेज परिसर में एबीवीपी नगर सहमंत्री देव गोदारा की अध्यक्षता व जिला संयोजक गणेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई | बैठक में जिला संयोजक गणेश शर्मा ने एबीवीपी के बारे में जानकारी दी, शर्मा ने कहा कि एबीवीपी एक राष्ट्रवादी छात्र संघठन हे | इस मोके श्री दामाराम आईटीआई कॉलेज इकाई की कार्यकारिणी गठित करते हुए हनुमान काकड़ को इकाई अध्यक्ष, व हरिसिंह बांगडवा को सचिव मनोनीत किया गया | इसी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मोहनलाल सियाग को मिडिया प्रभारी, डालुराम माचरा, भंवरलाल सियाग, खेताराम पंवार को उपाध्यक्ष, मदनपुरी गोस्वामी, जगदीश कडवासरा, कुम्भाराम को सह सचिव व चुनाराम बांगडवा, रेखाराम कडवासरा, पुनमाराम पुनिया को इकाई कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया | इस दौरान नगर सहमंत्री देव गोदारा ने इकाई के नव मनोनीत कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई || बैठक में एबीवीपी जिला संयोजक गणेश शर्मा, कॉलेज प्राचार्य धर्माराम, नगर सहमंत्री देव गोदारा, पूर्व कॉलेज इकाई अध्यक्ष ललित बोस, मेघराज बांगडवा, अचलाराम सारण सहित आईटीआई कॉलेज के कई विद्यार्थी व एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद थे |

सदस्यता अभियान जारीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के नये शिक्षा सत्र का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत बायतु नगर इकाई द्वारा मंगलवार को नगर के विभीन्न शिक्षण संस्थाओं में सम्पर्क कर विद्यार्थियों को एबीवीपी की सदस्यता दिलाई गई | नगर सहमंत्री देव गोदारा ने बताया की एबीवीपी के सदस्यता अभियान में जिला संयोजक गणेश शर्मा के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बायतु नगर में सप्ताह भर से एबीवीपी का सदस्यता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को एबीवीपी से जोड़ा | और ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को सदस्यता का टोल फ्री नंबर 18002090930 से मिस कॉल से जुड़ने को भी कहा गया |
 

No comments:

Post a Comment