Thursday 9 June 2016

आज होगा कई स्थानो पर राजस्व लोक अदालत का आयोजन

मदन बारूपाल
बाड़मेर, 09 जून। बाड़मेर जिले में न्याय आपके द्वार अभियान के तहत 10 जून शुक्रवार को कई स्थानांे पर राजस्व लोक अदालत का आयोजन होगा। इस दौरान लंबित राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण किया जाएगा।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि 10 जून शुक्रवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र में भाड़खा एवं खारियातला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र भाड़खा, रामसर में ग्राम पंचायत खारा राठौड़ान के लिए राउमावि खारा राठौड़ान, शिव में ताणूमानजी एवं फोगेरा के लिए  अटल सेवा केन्द्र ताणूमानजी, बायतू में बाटाडू एवं लूणाड़ा ग्राम पंचायत के लिए संबंधित अटल सेवा केन्द्र, गुड़ामालानी में अटल सेवा केन्द्र रतनपुरा, बालोतरा में आकड़ली बक्शीराम, सांभरा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सांभरा, धोरीमन्ना में अटल सेवा केन्द्र चैनपुरा, सिवाना में समदड़ी एवं समदड़ी स्टेशन के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय समदड़ी, चैहटन में जानपालिया एवं बींजासर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र जानपालिया में राजस्व लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने अधिकाधिक लोगांे ने राजस्व लोक अदालतांे में शामिल होकर लंबित प्रकरणांे का निस्तारण करवाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment