Saturday 2 July 2016

ग्रुप फॉर पीपुल्स फिर शुरू करेगा चरण पादुका अभियान


बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स के  आइकॉन झालावाड़ कलेक्टर डॉ जितेन्द्र  कुमार सोनी के ड्रीम प्रोजेक्ट चरण पादुका अभियान का एक बार फिर आगाज़ किया जाएगा ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप द्वारा शीघ्र निर्धन विद्यालयी बच्चों के नंगे पांवों को चरण पादुकाएं पहनाई जायेगी ,बाड़मेर में इस अभियान का आगाज़ भादरेश में किया गया था ,उसके बाद विद्यालयों का अवकास होने के कारन अभियान स्थगित कर दिया ,अब विद्यालय आरम्भ हो गए हैं तो कच्ची बस्तियों और नंगे पांव विद्यालय आने वाले छात्र छात्रों के लिए जन सहयोग से इस अभियान को पुनः शुरू किया जाएगा ,जोगियो की दढ़ी विद्यालय से चरण पादुका अभियान  आगाज़ किया जायेगा। इस सम्बन्ध में ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों इंद्र प्रकाश पुरोहित ,जोगेंद्र सिंह चौहान ,आज़ाद सिंह राठोड ,डॉ लक्ष्मी नारायण जोशी ,अखे दान  बरहट ,संजय व्यास ,अनिल सुखानी ,एडवोकेट अमित बोहरा ,मदन बारूपाल ,ललित छाजेड़ ,रमेश सिंह इंदा ,रमेश कड़वासरा ,दुर्जन  सिंह गुडिसर ,छोटू सिंह पंवार ,हितेश ,मूंदड़ा स्वरुप सिंह भाटी ,सहित सभी से चर्चा की जाकर अभियान को अंतिम रूप दिया जायेगा ,

No comments:

Post a Comment