Monday 25 July 2016

शिक्षिका का डेपुटेशन निरस्त करनें की मांग


9 वर्षों से डेपुटेशन पर शिक्षिका
बायतु
उपखंड क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक विद्यालय दर्जियों की ढाणी सवाऊ पदमसिंह में कार्यरत शिक्षिका पिछले 9 वर्षों से डेपुटेशन पर होनें से विद्यार्थीयों की पढाई प्रभावित हो रही है | ग्रामीणों नें बताया कि विद्यालय में  60 विद्यार्थीयों का नामांकन है | विद्यालय में कार्यरत दो कर्मचारियों में से एक शिक्षिका गीता 9 वर्षों से डेपुटेशन पर है | 60 छात्र -छात्राओं को पढाने के लिए एक शिक्षक वो भी विद्यालय कार्य व डाक पहुंचाने में व्यस्त रहते है | विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थीयों की पढाई पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है | ग्रामीणों नें कहा कि कई बार मांग करनें के बाद भी न तो शिक्षिका का डेपुटेशन खत्म किया गया और न ही स्थानान्तरण किया गया है जिससे विद्यार्थीयों की पढाई पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है |  ग्रामीणों नें  बीईईओ से शिक्षिका का डेपुटेशन निरस्त करनें या स्थानान्तरण कर दूसरा अध्यापक लगवाने की मांग की|
''यह मामला मेरी जानकारी में अभी आया है | ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा''
                    लच्छाराम चौधरी
                      बीईईओ गिडा़

No comments:

Post a Comment