Wednesday 20 July 2016

इलाज के बाद मोर को पुनः वन में छोड़ा 

 | बायतु क्षेत्र के कानोड़ ग्राम पंचायत में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल मोर को इलाज के बाद पुनः वन में छोड़ दिया गया | वनविभाग बायतु  रेंजर अशोक रतनु नें बताया कि 3 जुलाई को वन्यजीव प्रेमी तेजाराम जाजडा़ नें घायल मोर की सूचना दी | जिस पर सहायक वनपाल नन्दराम चौधरी द्वारा घायल मोर को बायतु लाया गया | जहां पिछले कई दिनों से मोर का उपचार जारी था | घायल मोर की स्थित ठीक होनें के कारण बुधवार को बायतु भोपजी सरपंच आशुराम बैरड़ की मौजूदगी में मोर को पुनः वन में छोड़ दिया गया | इस दौरान रेंजर अशोक रतनु, सरपंच आशुराम बैरड़, मोहन बलियारा, वनपाल कुम्भाराम, मूलाराम, सहायक वनपाल नन्दराम, वनरक्षक गणपतसिंह, दमाराम, रावताराम मौजूद थे |

No comments:

Post a Comment