Saturday 9 July 2016

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

 गणपत चौधरी
बायतु
स्थानीय बालाजी छात्रावास एवं कोचिंग सेन्टर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्  का 67 वां  स्थापना दिवस को बडी़ धूमधाम से मनाया गया | छात्रावास निदेशक गणपत चौधरी नोसर नें बताया कि एबीवीपी नगर मंत्री गणेश शर्मा, नगर महाविद्यालय प्रमुख चूनाराम माचरा, नगर सहमंत्री देव गोदारा नें छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद् की स्थापना 9 जुलाई 1949 को राष्ट्र के पुन: निर्माण के उद्देश्य को लेकर की गई | नगरमंत्री शर्मा नें बताया कि एबीवीपी के स्थापना काल से ही संगठन में छात्र हित के साथ साथ राष्ट्र हित की भी प्रमुखता है | नगर सहमंत्री देव गोदारा नें  देशभक्ति गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की | कार्यक्रम में  नगर महाविद्यालय प्रमुख चूनाराम माचरा नें विद्यार्थीयों को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस की बधाई दी | कार्यक्रम के दौरान निदेशक गणपत चौधरी नोसर नें विद्यार्थीयों के उज्जवल भविष्य की कामना की | कार्यक्रम के अन्त में हेमन्त कुमार सारण नें अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया | कार्यक्रम में एबीवीपी नगर मंत्री गणेश शर्मा, छात्रावास निदेशक गणपत चौधरी नोसर, नगर सहमंत्री देव गोदारा, नगर महाविद्यालय प्रमुख चूनाराम माचरा, हेमन्त कुमार सारण, मुन्ना बलियारा, गणेश सारण, नगेन्द्र रामदेव जाखड़ भगतसिंह सारण, ललित बोश, शिव पंवार  सहित कई अध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद थे |

No comments:

Post a Comment