Tuesday 19 July 2016

एबीवीपी सदस्यता अभियान का पोस्टर विमोचन

राकेश जैन
बायतु
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बायतु इकाई द्वारा स्थानीय खेमाबाबा मंदिर प्रांगन में सदस्यता अभियान का पोस्टर विमोचन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व बायतु विधायक कैलाश चौधरी के मुख्य अतिथि में किया गया | पोस्टर विमोचन के दौरान विधायक चौधरी ने छात्र तरुणाई को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद् एक राष्ट्रवादी छात्र संघठन हे, विद्यार्थी परिषद् की स्थापना राष्ट्र के पुनःनिर्माण के उद्धेश्य को लेकर हुई थी | चौधरी ने सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को एबीवीपी से जोड़ने की बात कहीं | एबीवीपी के गणेश शर्मा कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का हर साल सदस्यता अभियान चलाकर नये सदस्य बनाये जाते हे | एबीवीपी बाड़मेर जिले में दस हजार सदस्य बनाएगी, परिषद् का सदस्यता अभियान 27 जुलाई तक चलेगा | इस दौरान चेनाराम कड़वासरा, जोगाराम भोजासर व थानाराम मूंढ ने भी सम्बोधित किया | नगर सहमंत्री देव गोदारा ने कहा कि एबीवीपी बायतु में 500 सदस्यों को जोड़ेगी | इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व बायतु विधायक श्री कैलाश चौधरी, चेनाराम कडवासरा, जोगाराम भोजासर,गणेश शर्मा, कुम्भाराम सियोल, खेमराज कडवासरा, नगर सहमंत्री पपुसिंह बेनीवाल, नगर सहमंत्री देव गोदारा, तहसील सहसंयोजक गोपाल कोड़ेचा, कॉलेज इकाई सचिव थानाराम मूँढ, इकाई उपाध्यक्ष जोगाराम देवासी, इकाई उपाध्यक्ष गोधुसिंह लोमरोड़, छात्रनेता शेराराम साईं, रेखाराम गोदारा, हडमान काकड़, जयसिंह सारण, ललित मेघवाल,पारस कुमार सियोल, मनीष भाम्भु सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे ||

No comments:

Post a Comment