Wednesday 12 August 2015

बीएसएफ ने 3 लाख 60 हजार पौधे लगाकर लिम्का बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड का अपना रिकार्ड तोड़ा


बाड़मेर 12 अगस्त। सरहद की हिफाजत के साथ सीमा सुरक्षा बल ने पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा उठाकर अनूठी पहल की है। यह बात बाड़मेर जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने  बुधवार को सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर पौधारोपण के दौरान कही। उन्होने  कहा कि सीमा सुरक्षा बल की बदौलत सरहद सुरक्षित है। अब बीएसएफ के पर्यावरण संरक्षण प्रयास से आमजन को भी संदेश मिलेगा कि अधिकाधिक पौधारोपण किया जाए। इस अभियान के लिए सीमा सुरक्षा बल आमजन, स्वयंसेवी संस्थाओ  के सहयोग का निर्णय लिया है, निसंदेह इससे बड़े पैमाने पर पौधारोपण होने के साथ बाड़मेर जिले में  हरीतिमा बिखरेगी। इस दौरान कमाडेंट एवं आफिसिंग डीआईजी ष्याम कपूर ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल ने पिछले साल लिम्का बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड बनाया था। इस बार फिर पूरे देश  में 3 लाख 60 हजार पौधे रोपकर नया रिकार्ड बनाया है। उन्होने कहा कि आमजन के सहयोग से पौधारोपण करने का सीमा सुरक्षा बल का अभियान जारी रहेगा। इसके लिए आमजन के साथ विद्यार्थियो , स्वयंसेवी संस्थाओ  के सहयोग से वृहद स्तर पर विभिन्न स्थानो  पर पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, कमाडेंट एवं आफिसिंग डीआईजी श्याम कपूर समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारियो  एवं सैकडो  जवानो  ने पौधारोपण किया। इस दौरान डिप्टी कमाडेंट राजेन्द्र यादव,षेरसिंह चौधरी, सुरेश कुमार समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे। बाड़मेर सेक्टर की विभिन्न बटालियनो  में  महज आधे घंटे के भीतर 13 हजार पौधे रोपे गए। गडरारोड़ सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय में  कर्नल मानवेन्द्रसिंह के साथ सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियो  एवं जवानो  ने पौधारोपण किया। इस दौरान सहायक समादेष्टा भूपेन्द्रसिंह भाटी, शिव उपखंड अधिकारी चन्द्रभानसिंह भाटी, तहसीलदार गडरारोड दलाराम समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। इसी तरह सीमा सुरक्षा बल 63 वाहिनी परिसर में  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय भटनागर, कमाडेंट एस.एस. सहरावत, डिप्टी कमाडेंट भैयालाल, मोहम्मद आफताब समेत कई अधिकारियो  एवं जवानो  ने पौधारोपण किया। इसी तरह बाड़मेर सेक्टर की चार बटालियन मुख्यालयो  के साथ सीमा चैकियो  पर भी पौधारोपण किया गया। लिमका बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड के लिए पूरे देश  में  सीमा सुरक्षा बल के जवानो  एवं अधिकारियो  ने पौधारोपण किया।

No comments:

Post a Comment