Wednesday 19 August 2015

राजस्थानः निकाय चुनाव में भाजपा को 53 सीटों पर बढ़त


राजस्थानः निकाय चुनाव में भाजपा को 53 सीटों पर बढ़त


जयपुर। मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में भी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा बाजी मारती नजर आ रही है। अबतक के रुझानों के मुताबिक भाजपा अन्य दलों से काफी आगे है। 129 सीटों में भाजपा 53 सीटों पर, कांग्रेस 25 सीटों पर जबकि निर्दलीय 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि भाजपा के लिए सबसे चिंता की बात यह है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे व भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के चुनाव क्षेत्र झालावार में भाजपा हार गई है।

No comments:

Post a Comment