नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की गिरती कीमतों के चलते भारतीय तेल कंपनियों ने देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर दिए हैं। खबराें के अनुसार पेट्रोल जहां 2 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया गया है वहीं डीजल की कीमतों में 50 पैसे कम किए गए हैं। यह नई दरें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी। गौरतलब है कि दुनियाभर में मंदी की आशंका के चलते गिरते बाजारों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद से उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव कम कर सकती है।
No comments:
Post a Comment